शामली। शामली कलेक्ट्रेट कॉम्प्लेक्स में उस समय हंगामा मच गया जब तहसीलदार के ऑफिस के पास अचानक एक ज़हरीला सांप आ गया। जैसे ही कर्मचारियों ने सांप को फर्श पर फुफकारते देखा, ऑफिस में दहशत फैल गई। सुरक्षा कारणों से तुरंत कॉम्प्लेक्स खाली करा लिया गया और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को इन्फॉर्म किया गया।
जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची। टीम ने सावधानी बरतते हुए साँप को पकड़ने का अभियान शुरू किया। करीब कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद विशेषज्ञों ने सफलतापूर्वक साँप को काबू में कर लिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह एशिया की सबसे ज़हरीली प्रजातियों में से एक रसेल वाइपर है, जिसकी एक बाइट भी जानलेवा मानी जाती है।
कलेक्ट्रेट में इस खतरनाक प्रजाति का मिलना चिंता का विषय माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि संभवतः आसपास के खेतों या झाड़ियों से यह परिसर में भटककर आ गया होगा। रेस्क्यू के बाद साँप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है।
इस घटना के बाद प्रशासन ने परिसर में साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई के निर्देश जारी किए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। घटना ने कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।











Discussion about this post