नई दिल्ली। ऐपल ने हाल में ही WWDC में iOS 26 का ऐलान किया है, जिसमें आपको कई नए फीचर्स मिलेंगे. ये फीचर्स इस साल के अंत तक iPhone पर मिलने लगेंगे.
Liquid Glass डिजाइन
कंपनी ने Liquid Glass डिजाइन का ऐलान किया है, जो पूरे सिस्टम UI में ग्लास जैसी पारदर्शिता, फ्लोटिंग एलिमेंट्स और डायनामिक इफेक्ट जोड़ेगा.
विजुअल इंटेलिजेंस
कंपनी ने विजुअल इंटेलिजेंस का फीचर जोड़ा है. यानी आप स्क्रीन के किसी भी विज़ुअल कॉन्टेंट को स्क्रीनशॉट लेकर सर्च कर पाएंगे.
लाइव ट्रांसलेशन
कंपनी ने लाइव ट्रांसलेशन का फीचर जारी किया है. ये फीचर मैसेज, फोन कॉल्स और फेस टाइम पर उपलब्ध होगा. इससे बातचीत आसान होगी.
Hold Assist
कॉल पर आप Hold Assist यूज कर सकते है. इससे आपको इंतजार नहीं करना होगा और जब आप रेडी होंगे, तो कॉल वापस शुरू हो जाएगी.
Poll का फीचर
iPhone पर ग्रुप चैट्स में आपको अब Poll का फीचर मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने Games के लिए अलग ऐप लॉन्च किया है.
AutoMix
कंपनी ने AutoMix फीचर को जारी किया है, जो DJ-स्टाइल में आपके लिए गानों को मिक्स करेगा. मैप्स पर आपको बेहतर रूट्स और विजिटेड प्लेस मिलेंगे.
बेहतर बैटरी लाइफ
कंपनी का कहना है कि नए अपडेट के बाद यूजर्स को बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी. आप सेटिंग में डेली बैटरी यूज और चार्जिंग टाइम लॉक स्क्रीन पर देख पाएंगे.
Photos ऐप को किया अपडेट
इसके अलावा कंपनी ने फोटोज ऐप्स को रिडिजाइन किया है. इसमें नया 3D इफेक्ट जोड़ा गया है, जबकि लाइब्रेरी और कलेक्शन टैब को वापस लाया गया है.











Discussion about this post