हापुड़। श्रावण मास में कांवड़ लेने हरिद्वार गए हापुड़ निवासी मनोज ठाकुर रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी पत्नी सुधा पति की तलाश में पिछले कई दिनों से दर-दर भटक रही हैं, लेकिन 25 जुलाई तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
सुधा ठाकुर शुक्रवार को मेरठ स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों से गुहार लगाई। सुधा का कहना है कि उनके पति मनोज ठाकुर 15 जुलाई को हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। शुरुआत में उनसे संपर्क बना रहा, लेकिन 18 जुलाई के बाद से कोई बात नहीं हो पाई।
उन्होंने बताया कि मनोज अंतिम बार रुड़की में देखे गए थे। इसके बाद से सुधा ने रुड़की से लेकर हापुड़ और अन्य स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आंखों में आंसू लिए सुधा ने अपने पति की तस्वीर दिखाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और वह अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। डीआईजी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने जल्द से जल्द लापता व्यक्ति की तलाश की बात कही है।











Discussion about this post