मुज़फ्फरनगर। मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना देवी के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना AHTU, GRPF थाना और एनजीओ प्रतिनिधि गौरव मलिक की सक्रिय भागीदारी रही।
टीम ने ट्रेनों के अंदर जाकर छोटे बच्चों से बातचीत की और उनसे उनकी यात्रा और उद्देश्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की। बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा रीना देवी ने बताया कि अब तक अभियान के दौरान रिक्शावृत्ति और होटलों पर बाल श्रम कर रहे 15 बच्चों की पहचान की गई है, हालांकि मानव तस्करी के तहत फिलहाल कोई बच्चा नहीं मिला है।
रीना देवी ने यह भी बताया कि उनकी टीम द्वारा समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं, जिनमें रेलवे स्टेशन, अस्पतालों के बाहर और बस अड्डों जैसे संवेदनशील स्थानों पर बच्चों की स्थिति की निगरानी की जाती है। उन्होंने मानव तस्करी रोकने के लिए जनजागरूकता की भी आवश्यकता बताई और कहा कि आम लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को देनी चाहिए।










Discussion about this post