लखनऊ। सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के अडेसर गांव में बुधवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली जानवर ने अचानक हमला कर दिया। घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर जानवर तेंदुआ था, दरअसल कुछ दिन पहले इसी गांव में एक गाय का क्षत-विक्षत शव मिला था। उस समय भी ग्रामीणों ने तेंदुए की मौजूदगी का संदेह जताया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव वालों का कहना है कि गोवंश की घटना के बाद भी वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे अब लोगों की जान पर बन आई है।










Discussion about this post