Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

हारिस रऊफ के साथ नोकझोंक पर अभिषेक शर्मा बोले – ‘बिना वजह आक्रामकता पसंद नहीं, बैट से देते है जवाब

एशिया कप में दोनों के बीच पहले मैच में जहां भारत के नो हैंडशेक ने पाकिस्तान को परेशान किया था, वहीं दूसरे मैच अभिषेक ने पड़ोसी मुल्क की बखिया उधेड़ कर रख दी।

admin by admin
September 22, 2025
in देश
हारिस रऊफ के साथ नोकझोंक पर अभिषेक शर्मा  बोले – ‘बिना वजह आक्रामकता पसंद नहीं, बैट से देते है जवाब
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर-4 के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 172 रनों के लक्ष्य को छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा हीरो बने। उन्होंने 39 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद अभिषेक ने पहली बार खुलासा किया कि पाकिस्तान खिलाड़ियों की बिना वजह आक्रामकता उन्हें पसंद नहीं आई और उन्होंने बैट से जवाब देने का फैसला किया।

मैच के बाद अभिषेक ने क्या कहा?
एशिया कप में दोनों के बीच पहले मैच में जहां भारत के नो हैंडशेक ने पाकिस्तान को परेशान किया था, वहीं दूसरे मैच अभिषेक ने पड़ोसी मुल्क की बखिया उधेड़ कर रख दी। अभिषेक ने मैच के बाद कहा, ‘मैं बहुत सरल सोच रहा था। जिस तरह वे (पाकिस्तानी खिलाड़ी) बिना वजह हमारे ऊपर चढ़ रहे थे, मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं आया। मेरे पास जवाब देने का यही तरीका था कि बल्ले से उनको सबक सिखाऊं।’ अभिषेक ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आप बात करते रहें, हम जीतते रहेंगे।’

गिल के साथ 105 रन की साझेदारी-
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 105 रनों की साझेदारी की और पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अभिषेक ने कहा, ‘हम स्कूल टाइम से साथ खेल रहे हैं, हमें एक-दूसरे का खेल समझ आता है। हमने सोचा था कि मैच फिनिश करना है और हमने वैसा ही किया। जिस तरह गिल जवाब दे रहे थे, मुझे बहुत मजा आया।’

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

कप्तान ने की ओपनिंग जोड़ी को तारीफ-
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अभिषेक और गिल की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘ये दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से कॉम्प्लीमेंट करते हैं। ये जोड़ी आग और बर्फ जैसी है।’
हालांकि, भारत की फील्डिंग पर सूर्यकुमार ने मजाक में कहा कि कोच टी दिलीप सभी को चार कैच छोड़ने के लिए मेल करेंगे।

बुमराह का ऑफ डे-दुबे चमके-
इस मैच में जसप्रीत बुमराह का दिन खास नहीं रहा। उन्होंने चार ओवर में 40+ रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने इस पर कोई नाराजगी नहीं जताई। उन्होंने कहा, ‘ये ठीक है, वो रोबोट नहीं हैं। कभी न कभी उनका भी खराब दिन आएगा। लेकिन दुबे ने शानदार गेंदबाजी कर हमें मैच में वापस लाया।’

पाकिस्तानी कप्तान ने भी माना हार का कारण-
पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा ने भी माना कि पावरप्ले में भारत ने मैच उनसे छीन लिया। उन्होंने कहा, ‘हम अभी परफेक्ट मैच खेलने से थोड़े दूर हैं। लेकिन पावरप्ले में उन्होंने गेम पूरी तरह बदल दिया। अगर हम 10-15 रन और बना लेते तो नतीजा अलग हो सकता था।’

सुपर-4 में शीर्ष पर भारत-
यह जीत भारत के लिए अहम रही क्योंकि शुरुआती 10 ओवर में पाकिस्तान ने नौ रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी की और बल्लेबाजों ने इसे आसान जीत में बदल दिया। अभिषेक शर्मा का बयान इस मैच का हाइलाइट बन गया है, जिसने साफ कर दिया कि भारत के खिलाड़ी गेंद और बल्ले से ही जवाब देने में विश्वास रखते हैं। इस जीत के साथ भारत सुपर-4 में दो अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान सबसे नीचे है।

ShareTweetSend
Previous Post

GST की नई दरें आज से लागू, सोने-चांदी की कीमतों पर क्या होगा असर, जानें…

Next Post

मुज़फ्फरनगर Ssp की बड़ी कार्रवाई, छपार थाना प्रभारी लाइन हाज़िर, कई थानों में फेरबदल

Next Post
मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, देश विरोधी पोस्ट और फायरिंग मामले में कई गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर Ssp की बड़ी कार्रवाई, छपार थाना प्रभारी लाइन हाज़िर, कई थानों में फेरबदल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

आगरा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 13 लोग, 3 के शव बरामद, 9 की तलाश जारी…

आगरा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 13 लोग, 3 के शव बरामद, 9 की तलाश जारी…

6 months ago
मुज़फ्फरनगर : कांवड़ यात्रा को लेकर नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा-डाक और डीजे पर …..

मुज़फ्फरनगर : कांवड़ यात्रा को लेकर नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा-डाक और डीजे पर …..

9 months ago
महाकुंभ 2025: कलाकारों के ठहरने और खानपान की व्यवस्था में पाई गईं कई खामियां, अब हो रही है जांच…

महाकुंभ 2025: कलाकारों के ठहरने और खानपान की व्यवस्था में पाई गईं कई खामियां, अब हो रही है जांच…

12 months ago
भारत के स्वदेशी 4जी नेटवर्क और 97,500 बीएसएनएल टावरों का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी छलांग

भारत के स्वदेशी 4जी नेटवर्क और 97,500 बीएसएनएल टावरों का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी छलांग

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In