मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक शिव चौक स्थित एसडी मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीसरी मंजिल पर लगे स्प्लिट एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा मार्केट हिल गया और लोग घबराकर बाहर की ओर भागे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह एसी ब्यूटी जॉन नामक एक प्रतिष्ठान की तीसरी मंज़िल पर लगा था। धमाका इतना जबरदस्त था कि कंप्रेसर के टुकड़े दूर-दूर तक जाकर गिरे और तेजाबन गैस जैसी चीज़ें आसपास के दुकानों तक फैल गईं।
करिश्मा ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने बताया, “हम सभी पार्लर के अंदर काम कर रहे थे तभी अचानक बहुत तेज़ धमाका हुआ। थोड़ी ही देर में कंप्रेसर का धुंआ और कुछ रसायन हमारे पार्लर तक आ गया। यह वाकई डरावना अनुभव था। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।”
उन्होंने बताया कि यह ब्यूटी जॉन वालों की एसी यूनिट थी, जो इमारत की छत के पास फिट की गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बिल्डिंग की सुरक्षा जांच की जा रही है। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से ऐसे उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।










Discussion about this post