लखनऊ। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने होली के त्योहार को लेकर रमजान और जुम्मे की नमाज के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, 14 मार्च को हमारे हिंदू भाई होली मनाएंगे और इसी दिन जुम्मे की नमाज भी है। यह रमजान का पवित्र महीना है, जब मुसलमान पूरा महीना इबादत में बिताने की कोशिश करते हैं।
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने सभी मस्जिद कमेटियों से अपील की है कि 14 मार्च को जुम्मे की नमाज का समय एक घंटा बढ़ा दिया जाए। इससे नमाजियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और हिंदू भाई-बहनों के त्योहार में कोई बाधा नहीं आएगी। दोनों समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि यह रमजान का पवित्र महीना है। इस महीने सभी रोजेदारों की कोशिश होती है कि उनकी वजह से किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उस दिन होली होगी। सभी की छुट्टी होगी। तो ऐसे में सभी मुसलमानों को घर पर ही नमाज़ पढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें कहीं बाहर नहीं जाना चाहिए।
सभी मुसलमानों को यह सुनिश्चित करने की कोशिश करनी चाहिए कि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्हें इस दिन शांति और व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे इन नियमों का पालन किया जाएगा।










Discussion about this post