बड़ौत। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
तहसील परिसर से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लगाया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार अतुल कुमार रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की।
इस मौके पर सतपाल मान, धर्मवीर तोमर, हरीश दांगी, सत्यपाल पंवार, आनंद तोमर, दिनेश शर्मा शामिल रहे। उधर, बृहस्पतिवार रात गुराना मार्ग पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला, जो मुख्य मार्ग से होते हुए पीएन शर्मा पार्क स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रमोद शर्मा सभासद, अमित मिश्रा, देव शर्मा, विजय, आशु मौजूद रहे।











Discussion about this post