मुजफ्फरनगर। भोपा उच्च शिक्षा परिषद (जनता उच्च ग्राम शिक्षा सभा) की नई संचालन समिति के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में भारी उत्साह देखा गया और मतगणना के बाद सभी पदों के लिए विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
अध्यक्ष पद पर सुदेश पाल ने 296 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह राठी को 304 मत मिले और वे विजयी रहे। सचिव पद पर देवराज सिंह ने 301 मत, उपसचिव पद पर राजकन ने 306 मत और कोषाध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार ने 309 मत पाकर विजय हासिल की। ऑडिटर पद पर ब्रह्मसिंह 287 मत लेकर विजयी घोषित हुए।
एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान-2025: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भरा जोश, मुजफ्फरनगर के लिए 35 हजार नए सदस्यों का लक्ष्य, इसके अलावा प्रबंध समिति में सदस्य पद पर देवेन्द्र सिंह राठी, देवेन्द्र सिंह, परवेन्द्र राठी, विनय कुमार, नवीन कुमार, विजय कुमार, सक्रमवीर, मंगत सिंह, योगेश कुमार और रविन्द्र सिंह विजयी रहे।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।










Discussion about this post