मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के सामने कमल प्लाजा स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर रविवार रात पुलिस ने छापा मारा। सीओ सिटी के निर्देशन में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करने का निर्णय लिया। छापे के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर समेत चार युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया और सभी संदिग्धों को सिविल लाइन थाने ले जाकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे क्या खुलासे होते हैं, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।










Discussion about this post