मुजफ्फरनगर। शनिवार को भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सदर ब्लॉक के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ध्यान चंद रहे। इस अवसर पर सदर ब्लॉक के 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
BSA संदीप कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे उन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुनहरा अवसर है, जिन्होंने समाज को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम ही नहीं पढ़ाते, बल्कि वे छात्रों को जीवन के लिए तैयार करते हैं। माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चों पर सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी ध्यान चंद ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक वह नींव हैं, जिन पर विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था टिकी रही। आपने ज्ञान के मंदिर को अपने सेवा काल में समर्पण और ईमानदारी से संजोया है।
सम्मान पाने वाले शिक्षकों में अरशद अली, रमेश चंद्र, मुमताज नेदो, गजेंद्र पाल, शबाना प्रवीन, अवीना गुप्ता, राजवीरी देवी, रजिया प्रवीन सहित अन्य शामिल रहे।
इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव बालियान, महामंत्री राजन वशिष्ठ, शिव कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रभारी वालेन्द्र कुमार, ममता माधुरी, संध्या रानी, दिवाकर शर्मा, उस्मान अली, रवीना पवार, नाथीराम, विनोद स्नेही, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, अनवर सुल्तान, आयुष कुमार, शाहनज़र, रहीसुद्दीन राणा, प्रमोद कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।










Discussion about this post