मोरना। भोपा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक युवक पर उस समय हमला हुआ जब वह बाइक से घर लौट रहा था। नगला बुजुर्ग निवासी शादाब ने बताया कि जैसे ही वह कासमपुरा गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात हमलावरों ने उसे रोक लिया और नाम पूछने के बाद अचानक हमला कर दिया।
हमलावरों ने थप्पड़ों, मुक्कों और हाथ में पहने हुए कड़े से उसकी बेरहमी से पिटाई की। शादाब ने बताया कि यदि राहगीरों ने समय रहते हस्तक्षेप न किया होता, तो वह जान से भी जा सकता था। घायल अवस्था में शादाब किसी तरह थाने पहुंचा और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि उसे अब भी जान का खतरा है।










Discussion about this post