मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में बसेड़ा-जट मुझेड़ा मार्ग पर बरूकी व तिगरी गांव राजबाह पुलिया के पास बाइक सवार एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घायल युवक की पहचान थाना छपार क्षेत्र के गांव छपरा निवासी सादिक पुत्र लाल्ला के रूप में हुई है। सादिक एल्यूमिनियम फैब्रिकेटर का कार्य करता है।
परिजनों का आरोप और घटना का विवरण-
घायल सादिक को भोपा सीएचसी लाए परिजनों ने बताया कि सादिक अपने ही गांव छपरा के दो युवकों के साथ बाइक द्वारा अपनी बहन के घर तिगरी गांव जा रहा था। जैसे ही वे तिगरी-बरूकी के बीच राजबाहे की पुलिया के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दोनों युवकों ने सादिक को गोली मारकर उसकी हत्या का कोशिश की। गोली लगने से सादिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमलावर, राहगीरों को अपनी ओर आता देख मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार ने बताया कि दो व्यक्तियों द्वारा एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पहले जिला चिकित्सालय और फिर हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों की तहरीर आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post