अयोध्या। गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे में अयोध्या के मेडिकल छात्र अक्षत जायसवाल को गंभीर चोटें आई हैं। अक्षत अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। हादसे के वक्त वह अपने दोस्तों के साथ मेडिकल कॉलेज के मेस में लंच कर रहा था। उसी दौरान एयर इंडिया का विमान उस बिल्डिंग पर क्रैश हो गया। अक्षत के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
अक्षत अयोध्या शहर के देवकाली स्थित भीखापुर के रहने वाले हैं। हादसे के बाद उनके पिता राजेश जायसवाल और अन्य परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। अक्षत जायसवाल के पड़ोसियों ने बताया कि अक्षत होनहार छात्र हैं और अहमदाबाद में एमबीबीएस कर रहे हैं। बहुत दुखद सूचना है, जो भी इस हादसे में जान गवां बैठे हैं, उनके लिए संवेदना है। रामलला अपने चरणों में सभी को स्थान दें और जो घायल हैं, वह सभी जल्द स्वस्थ हों।











Discussion about this post