जलालाबाद। कस्बे में बिजली संकट के कारण पानी की समस्या गंभीर हो गई है। कम वोल्टेज और लंबे बिजली कटों के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है, जिससे कई वार्डों में पानी नहीं मिल पा रहा है और लोग परेशान हैं।
वार्ड सभासद नगर पंचायत से पानी के टैंकर मंगाकर लोगों की जल संकट को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। वार्ड 3, वार्ड 12 सहित अन्य वार्डों में पानी की भारी कमी हो गई है, जिसके कारण हालात खराब हो गए हैं। विशेष रूप से वार्ड 12 में सभासद राकेश शर्मा ने नगर पंचायत से टैंकर मंगवाकर खड़ा किया, जिससे लोग अपने दैनिक उपयोग के लिए पानी प्राप्त कर सकें। इसके अलावा पीने के पानी के लिए लोग हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं।
बिजली विभाग के जेई रविंद्र उपाध्याय ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बहुत बढ़ गई है, जिससे मशीनों पर अधिक लोड पड़ रहा है और इस वजह से लोडशेडिंग व ट्रिपिंग की समस्याएं आ रही हैं। इसके बावजूद विद्युत कर्मी निरंतर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रयासरत हैं।
नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर मलिक ने आश्वासन दिया कि कस्बे में पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। बिजली की समस्या आने पर जनरेटर का उपयोग कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।











Discussion about this post