लिवर हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में शामिल है. यह बॉडी के कई फंक्शन्स में अहम किरदार अदा करता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारा खानपान लिवर को सीधे तौर पर प्रभावित करता है.
अगर आप अच्छी डाइट लेते हैं तो आपका लिवर हेल्दी रहता है और अगर खराब लेते हैं तो इसका असर भी आपके लिवर पर होता है.
हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन रिच फूड्स लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
कुछ ऐसे फूड्स हैं जो लिवर के लिए बहुत खराब होते हैं. यहां हम आपको ऐसे तीन फूड्स की जानकारी दे रहे हैं जिनका अधिक सेवन लिवर के लिए जहर के समान है.
तेल से भरपूर फूड्स जैसे पकोड़े, समोसे, कचौड़ी का रोजाना सेवन आपके लिवर को बीमार बना देता है इसलिए इसका सेवन कम से कम करें.
चीनी का सेवन हर कोई रोज करता है लेकिन किसी को भी रोजाना ज्यादा रिफाइंड शुगर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए.
फलों और अनाज में भी चीनी होती है इसलिए वो किसी ना किसी रूप में आपके शरीर में जा रही है इसलिए एक्स्ट्रा शुगर से बचने की कोशिश करें.
बेकन, सॉसेज और हॉट डॉग जैसे नॉन वेज फूड्स में आमतौर पर सैचुरेटेड फैट्स और सोडियम की मात्रा अधिक होती है जो दोनों ही लिवर के लिए हानिकारक है.











Discussion about this post