Monday, April 13, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

अब पिछड़े और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ, केंद्र ने दी 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी

हालिया 57 विद्यालयों में से 7 गृह मंत्रालय द्वारा प्रायोजित हैं, जबकि शेष 50 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्रायोजित हैं। ये विद्यालय विशेषकर वंचित और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में खोले जाएंगे।

admin by admin
October 1, 2025
in नई दिल्ली
अब पिछड़े और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ, केंद्र ने दी 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देशभर में सिविल सेक्टर के तहत 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 5,862 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। वर्तमान में 1,288 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें से 3 विद्यालय विदेशों में (मॉस्को, काठमांडू और तेहरान) स्थित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने यह स्वीकृति दी है। इन विद्यालयों को मुख्यत केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वीकृत किया गया है।

हालिया 57 विद्यालयों में से 7 गृह मंत्रालय द्वारा प्रायोजित हैं, जबकि शेष 50 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्रायोजित हैं। ये विद्यालय विशेषकर वंचित और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में खोले जाएंगे। इनमें 20 विद्यालय उन जिलों में हैं जहां अभी तक कोई केंद्रीय विद्यालय मौजूद नहीं है। 14 केंद्रीय विद्यालय आकांक्षी जिलों में खोले जाने हैं। 4 केंद्रीय विद्यालय वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में शुरू होंगे तथा 5 विद्यालय उत्तर-पूर्वी और पहाड़ी क्षेत्रों में खोले जाएंगे। इन 57 नए विद्यालयों की स्थापना पर कुल 5862.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जो वर्ष 2026-27 से अगले नौ वर्षों में व्यय होंगे। इसमें 2585.52 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय तथा 3277.03 करोड़ रुपये परिचालन व्यय शामिल हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत, पहली बार इन सभी 57 विद्यालयों में बालवाटिका (प्री प्राइमरी) की भी व्यवस्था होगी। भारत सरकार ने वर्ष 1962 में केंद्रीय विद्यालय योजना को मंजूरी दी थी ताकि पूरे देश में एक समान मानक की शिक्षा प्रदान की जा सके। विशेषकर ये विद्यालय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, रक्षा बलों और अर्धसैनिक बलों के बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान में 1288 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें से 3 विदेशों (मॉस्को, काठमांडू और तेहरान) में स्थित हैं। 30 जून 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि केवी में लगभग 13.62 लाख छात्रों का नामांकन है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इन 57 नए विद्यालयों की स्थापना यह नया प्रस्ताव है।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

यह प्रस्ताव दिसंबर 2024 में स्वीकृत 85 केंद्रीय विद्यालयों के अतिरिक्त है। इस प्रकार अब 142 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी मिल चुकी है। एक पूर्ण विकसित केन्द्रीय विद्यालय (बालवाटिका से कक्षा 12 तक) की क्षमता लगभग 1520 छात्रों की होती है। इस प्रकार 57 नए विद्यालयों से लगभग 86,640 छात्रों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही, प्रत्येक विद्यालय में लगभग 81 पदों के सृजन के आधार पर कुल 4617 प्रत्यक्ष स्थायी रोजगार अवसर तैयार होंगे। निर्माण और अधोसंरचना से संबंधित गतिविधियों से बड़ी संख्या में कुशल व अकुशल श्रमिकों को भी रोजगार मिलेगा।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में अब तक 913 केंद्रीय विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल घोषित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा, आधुनिक शिक्षण-पद्धति और उन्नत अवसंरचना के लिए पहले से ही देशभर में सबसे लोकप्रिय विद्यालयों में गिने जाते हैं। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि केंद्रीय विद्यालयों की यह नई श्रृंखला शिक्षा की गुणवत्ता को उन राज्यों और जिलों तक पहुंचाएगी, जहां अब तक केंद्रीय विद्यालय नहीं थे या उनकी संख्या कम थी। साथ ही, यह योजना राष्ट्रीय एकीकरण, समावेशन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी सुदृढ़ करेगी।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी में सनसनीखेज वारदात: 2 बच्चों की हत्या… परिवार समेत घर में लगाई आग, 6 की मौत

Next Post

मुज़फ्फरनगर में BKU टिकैत की किसान संवाद मीटिंग, स्मार्ट मीटर और किसानों के उत्पीड़न का जताया विरोध

Next Post
मुज़फ्फरनगर में BKU टिकैत की किसान संवाद मीटिंग, स्मार्ट मीटर और किसानों के उत्पीड़न का जताया विरोध

मुज़फ्फरनगर में BKU टिकैत की किसान संवाद मीटिंग, स्मार्ट मीटर और किसानों के उत्पीड़न का जताया विरोध

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CCSU छात्रों के लिए जरूरी खबर! 6 दिसंबर की सभी विषम सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित, नई तारीख का करें इंतजार

CCSU छात्रों के लिए जरूरी खबर! 6 दिसंबर की सभी विषम सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित, नई तारीख का करें इंतजार

4 months ago
SIR में लापरवाही पर मंडलायुक्त सख्त: मुजफ्फरनगर सिटी मजिस्ट्रेट समेत 22 अधिकारियों को नोटिस

SIR में लापरवाही पर मंडलायुक्त सख्त: मुजफ्फरनगर सिटी मजिस्ट्रेट समेत 22 अधिकारियों को नोटिस

5 months ago
कितने सोलर पैनल लगाने पर 1.5 टन वाले AC नहीं चूसेंगे बिजली, ऐसे बचाएं 4000 रुपये!, यहां देखे…

कितने सोलर पैनल लगाने पर 1.5 टन वाले AC नहीं चूसेंगे बिजली, ऐसे बचाएं 4000 रुपये!, यहां देखे…

12 months ago
नवोदय विद्यालय के 150 छात्रों ने खुद को हॉस्टल में किया बंद, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, मचा हडकंप

नवोदय विद्यालय के 150 छात्रों ने खुद को हॉस्टल में किया बंद, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, मचा हडकंप

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In