मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने चित्तौड़गढ़ के एक गाँव में किसान संवाद बैठक का आयोजन किया। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए कहा कि वे किसी भी हालत में अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।
मीटिंग में जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य किसानों का हित सुरक्षित करना है।
उन्होंने तहसील और थानों में किसानों के उत्पीड़न पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए चेतावनी दी कि –
यदि किसी भी किसान का उत्पीड़न हुआ तो यूनियन चुप नहीं बैठेगी।
नवीन राठी ने बताया कि यूनियन ब्लॉक और गांव स्तर पर किसानों से सीधे जुड़ रही है।
किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि BKU टिकैत सदैव किसानों की आवाज उठाने के लिए समर्पित है।
मीटिंग का संचालन खालिद गुर्जर ने किया और अध्यक्षता किरणपाल आर्य ने की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान, ओम प्रकाश शर्मा, शहंशर पाल, राजेंद्र बालियान, सुभाष धीमान, सुभाष काकरान, नरेंद्र सिखेड़ा, सचिन नगला, मुस्तकीम प्रधान, बबलू चपराना, लाखन सिंह, टीटू वालियां, बिट्टू ठाकुर, समीम काठका, अरुण आर्य, हिमांशु राठी, मोहित, सोनू चौधरी, गोवर्धन चित्तौड़ा, धर्मवीर राठी, हाजी कामिल, सतबीर सिंह, धर्मवीर, परविंदर, मदन गोपाल सैनी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।











Discussion about this post