मुजफ्फरनगर। बीती रात कोतवाली के रामलीला टिल्ला मोहल्ले में एक 25 वर्षीय युवक ने प्रेमिका की शादी की जिद और रिश्ते में लगातार चल रहे तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।हालांकि परिजनों ने समय रहते घटना को भांपकर उसकी जान बचा ली।
पीड़ित युवक की पहचान प्रिन्स धारिया (पुत्र राधेश्याम) के रूप में हुई है। रात लगभग 2:15 बजे परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल, मुजफ्फरनगर की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक की स्थिति अब स्थिर है। प्रेम संबंध और विवाद प्रिन्स का प्रेम संबंध हरिद्वार जनपद के भगवानपुर निवासी युवती से था।
लेकिन प्रिन्स ने कहा था कि वह पहले अपनी बहनों की शादी कराएगा और बाद में स्वयं विवाह करेगा। इसी बात को लेकर प्रेमिका और प्रिन्स के बीच देर रात फोन पर बहस हुई। बहस के बाद जब घरवाले सो गए, तो प्रिन्स ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
रात में मां की नींद खुलने पर उसने बेटे को फंदे से लटका देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर परिवार जागा और तुरंत युवक को उतारकर अस्पताल ले जाया गया।
परिवार ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। परिजन चाहते हैं कि मामला पारिवारिक रूप से सुलझा लिया जाए।
साथ ही, युवक को भावनात्मक सहारा और चिकित्सकीय परामर्श दिलाने की तैयारी की जा रही है।










Discussion about this post