बागपत। शहर के पांडव मार्ग पर सब्जी और फल विक्रेता रईस व यूसुफ पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए, उनके बीच धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
मोहल्ला मुगलपुरा में रहने वाले रईस ने बताया कि उसका बेटा आयान सब्जी और फल बेचता है। उसके बराबर में फल बेचने वाले युसुफ के बेटों ने ठेली हटाने के विवाद में आठ दिन पहले आयान पर हमला कर दिया था। इसकी शिकायत करने पर लोगों ने समझौता करा दिया। सोमवार दोपहर फिर से विवाद हो गया।
बताया कि दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार चले और पथराव भी हुआ। इसमें फल सब्जी उठाकर सड़क पर भी फेंक दिए गए। झगड़े में एक पक्ष से रईस, आयान, समीर, दूसरे पक्ष से यूसुफ, आमिर, रिजवान और समीर घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि झगड़ा करने वाले तीन लोग पकड़े गए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post