शाहपुर। क्षेत्र के गांव दुल्हेड़ा निवासी बाइक सवार दंपती को बुलेट सवार लोगों ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय महिला समीना की मौत हो गई। उसका पति घायल हो गया। दंपती को टक्कर मारने के बाद बुलेट सवार लोग भाग गए।
क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी बबलू अपनी पत्नी समीना के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बे से अपने गांव जा रहा था। जब वह रजबहे की पटरी से गांव दुल्हेरा जाने वाले पुल पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक बुलेट सवार लोगों ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।
जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना था कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। सीसीटीवी की मद्द से बुलेट सवार लोगों का पता किया जा रहा है।










Discussion about this post