देश। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद इलाहाबाद हाईकाेर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार काे सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। उनकी रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है।
आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का बयान आया है। अखिलेश यादव ने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, जिस तरह से मुख्यमंत्री ने खुद पर और डिप्टी सीएम के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए हैं, उसी तरह सपा सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ सभी फर्जी केस को वापस लेने का काम किया जाएगा. जरा सुनिए अखिलेश ने क्या कहा, लेकिन इस बीच ये भी जान लीजिए कि सीतापुर जिले की सीमा के बाहर सैकड़ों लोग आज़म से मिले. अब आज़म दर्जनों गाड़ियों के काफिले में जा रहे हैं।
कुछ युवा गाड़ी के सनरूफ से काफिले में बाहर निकल कर भी चल रहे थे। जब आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव से प्रतिक्रया मांगी तो उन्होंने कहा कि ये समाजवादियों के लिए खुशी का समय है। हमें यही उम्मीद थी कि कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा। अखिलेश ने आगे कहा, समाजवादी सरकार बनी तो उन पर लगे सभी केस हटेंगे। उन पर चल रहे सभी झूठे केस खत्म होंगे।











Discussion about this post