बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के अलावा पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बिहार के रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है।
नवीनतम रुझान (अपडेटेड)-
गठबंधन/पार्टी बढ़त वाली सीटें (लगभग)
NDA 192
महागठबन्धन 48
अन्य
कुल सीटें 243
बहुमत का आँकड़ा 122
मिजोरम की दाम्पा सीट के चुनाव नतीजे घोषित-
मिजोरम की दाम्पा सीट से मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार डॉ. आर लालथंगलियाना चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने जोराम पीपल्स मूवमेंट के वनलालसेलोवा को 562 वोटों से हरा दिया है।
तेजस्वी यादव और तेज प्रताप पिछड़े-
राघोपुर सीट से राजद उम्मीदवार और महागठबंधन से सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव पिछड़ गए हैं। वहीं महुआ सीट से तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव भी पीछे चल रहे हैं।
एनडीए रुझानों में दोहरे शतक की ओर-
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुबह 11 बजे तक 190 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन 50 सीटों पर आगे है।
सुबह 11 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों में जदयू की बढ़त बरकरार-
सुबह 11 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, जदयू 81, भाजपा 78, राजद 35, लोजपा रामविलास 22, कांग्रेस 7, सीपीआईएम 4 और हम पार्टी भी 4 सीटों पर आगे चल रही है।











Discussion about this post