लखनऊ। लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि “पलासियो मॉल, जो कभी सरकारी संपत्ति था… बीजेपी सरकार में आते ही उसे बेच दिया गया।”
अखिलेश ने कहा कि भाजपा को बनाना नहीं आता, सिर्फ बेचना आता है… और पलासियो मॉल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार जनता की संपत्ति को ही बेच देगी, तो जनता को क्या मिलेगा?
ये बयान उस समय आया है जब लखनऊ सहित यूपी में बीजेपी सरकार पर लगातार विपक्ष सवाल उठा रहा है — चाहे मुद्दा रोजगार का हो या सरकारी संपत्ति बेचने का।
अखिलेश यादव ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को भी उठाया और कहा कि बीजेपी सरकार वादे तो बड़ी-बड़ी करती है, लेकिन हकीकत में न काम होता है और न ही ज़रूरतमंदों की मदद।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पलासियो मॉल पर उठे सवालों का जवाब बीजेपी किस तरह देती है।










Discussion about this post