मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस की तत्परता से राहत मिली है। नौचंदी थाने में गठित साइबर टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ₹41,429 की पूरी रकम वापस दिलाने में सफलता हासिल की।
पीड़ित सुभाषचंद गुप्ता पुत्र बाबूराम गुप्ता ने थाने में तहरीर दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से ₹41,429 की धोखाधड़ी की है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना नौचंदी की साइबर टीम — जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित कुमार, महिला कांस्टेबल पायल शर्मा और कांस्टेबल जुबैर शामिल थे — ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
टीम ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत अपलोड कर संबंधित खाते को तुरंत ब्लॉक करवाया। इसके बाद प्राप्त लेन-देन विवरणों के आधार पर संबंधित बैंक मैनेजर से समन्वय कर जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। अंततः ठगी गई पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलवा दी गई। पुलिस की इस तत्परता को लेकर स्थानीय लोगों ने टीम की सराहना की है और इसे आम जनता में भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया है।











Discussion about this post