मेरठ। शनिवार को मेरठ के थाना सरधना पुलिस ने हत्या के आरोपी तांत्रिक असद को मुठभेड़ में घायल करने के बाद उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब उसे मामले से जुड़ी अहम जानकारी बरामद करने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश करते हुए आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी असद पुत्र इकरामुद्दीन निवासी गांव नवाबगढ़ी रिहान और उवैश नामक दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी था। शनिवार को उसे पुलिस ने संबंधित बरामदगी के लिए जंगल में ले जाकर पूछताछ की।
थाना प्रभारी सरधना मय पुलिस टीम जब आरोपी को नगला आर्डर के जंगल में लेकर पहुंचे, तो उसकी निशानदेही पर एक नीली पैंट (जो मृतक रिहान की बताई जा रही है) और हत्या में प्रयुक्त रस्सी एक कीकर के पेड़ के नीचे से बरामद की गई।
इसके बाद जब पुलिस अन्य सबूत जुटाने के लिए करीब 200 मीटर और आगे बढ़ी, तो असद ने झाड़ियों में छिपाकर रखा हुआ अवैध तमंचा निकालकर पुलिस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों के घुटनों के नीचे गोली लगी।
घायल असद को तत्काल सीएचसी भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान आरोपी से एक तमंचा, एक खोखा, एक रस्सी आलाकत्ल, एक और रस्सी एवं मृतक रिहान की मिट्टी में सनी नीली पैंट। इन दोनों ही मामलों में वह मासूम रिहान (11) और उवैश (14) की हत्या में नामजद है। दोनों बच्चों की हत्या तंत्र क्रिया के लिए की गई थी, जो आरोपी ने स्वीकार भी किया है।











Discussion about this post