Monday, September 7, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home लखनऊ

अमित शाह बोले: योगी सबसे सफल और लोकप्रिय सीएम, दंगामुक्त हो चुका प्रदेश अब कुशल और बेहतर हाथों में

उन्होंने कहा कि नवचयनित सिपाहियों में 12,048 लड़कियां भी हैं। इनके चेहरे पर आज आत्मविश्वास और आनंद देखकर सुकून मिला है।

admin by admin
June 15, 2025
in लखनऊ
अमित शाह बोले: योगी सबसे सफल और लोकप्रिय सीएम, दंगामुक्त हो चुका प्रदेश अब कुशल और बेहतर हाथों में
0
SHARES
58
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

 लखनऊ  : नवचयनित 60,244 सिपाहियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूपी अब सही हाथों में है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवचयनित 60,244 सिपाहियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले भी पुलिस में भर्तियां होती थी, लेकिन इस बार इसकी संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि किसी को नौकरी पाने के लिए एक पाई की रिश्वत नहीं देनी पड़ी। बिना खर्ची, पर्ची, सिफारिश और भ्रष्टाचार के योग्यता के आधार पर नौकरी दी गई है। किसी भी सरकार के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है। नवचयनित सिपाहियों से कहा कि गुंडे-माफिया आप से डरें, वहीं गरीब, आदिवासी, मजलूम आपको मसीहा समझें।

मंगलवार को वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री अमित शाह ने 15 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत तमाम मंत्री मौजूद थे। अमित शाह ने कहा कि आज युवाओं के लिए शुभ दिन है। प्रदेश के हर जिले और तहसील के युवा पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आजादी के समय देश के बाकी पुलिस बलों के साथ यूपी की तुलना होती थी, लेकिन कुछ सालों में यहां कानून-व्यवस्था बिगड़ती चली गई।

Related posts

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

December 28, 2025

वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश पुलिस नई बुलंदियों की ओर बढ़ रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में पुलिस बल के आधुनिकीकरण की शुरुआत की गई, लेकिन यूपी में करीब तीन साल तक इस पर रोक लगी रही। केंद्र की योजनाओं को यूपी में नकार दिया जाता था। नवचयनित सिपाहियों से कहा कि वर्ष 2047 में भले ही हम लोगों में कोई न हो, लेकिन आप लोग देश को दुनिया में पहले नंबर की पोजीशन हासिल करते हुए देखेंगे। इसमें यूपी का योगदान सबसे ज्यादा होगा। इसके लिए हर क्षेत्र में काम करना होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सबसे सफल और लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में योगी केंद्र की सामाजिक सुरक्षा की तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। अब यूपी नवनिर्माण की राह पर आगे बढ़ रहा है। यूपी को विकसित के साथ सुरक्षित बनाने का जिम्मा आप सभी का है। दंगे का गढ़ माना जाने वाला प्रदेश अब दंगामुक्त हो चुका है। यहां न्याय का शासन है। गुंडों का फरमान नहीं चलता है। अपराधियों को वीवीआईपी कल्चर नहीं मिलता है। मोदी राज में देश सुरक्षित हुआ है। देश के 11 राज्यों में कांग्रेस सरकार के दौरान नक्सलवाद हावी था, जो अब सिमटकर तीन जिलों में रह गया है। मेरा वादा है कि मार्च, 2026 में ये भी नक्सलमुक्त हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नवचयनित सिपाहियों में 12,048 लड़कियां भी हैं। इनके चेहरे पर आज आत्मविश्वास और आनंद देखकर सुकून मिला है। महिलाओं को भर्तियों में पूरा आरक्षण दिया गया है। बदलता भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी नए मुकाम हासिल कर रहा है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला भारत पहला देश बन चुका है। केदारनाथ, बंद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का निर्माण हुआ। भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। उत्तराखंड में हमारी सरकार यूनीफॉर्म सिविल कोड लेकर आई है। हमने तीन तलाक खत्म किया। वक्फ कानून को सख्त बनाकर लूट को रोका।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान पाकिस्तान को तीन बार करारा जवाब दिया गया है। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद शुरू ऑपरेशन सिंदूर की वजह से जो आतंकी भड़काऊ भाषण देते थे, अब रो-रोकर इंटरव्यू दे रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों के मुख्यालय को जमीन में मिला दिया गया। दुनिया को संदेश दिया गया कि भारतीयों का खून बहने के लिए नहीं है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर: आवारा कुत्ते ने मासूम बच्चे पर किया हमला, दर्दनाक घटना CCTV में कैद

Next Post

यूपी: गांवों में 45 तो शहरी क्षेत्रों में 40 फीसदी बढ़ सकती हैं बिजली की दरें, नया कनेक्शन लेना भी होगा तो ……

Next Post
मुजफ्फरनगर: बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च

यूपी: गांवों में 45 तो शहरी क्षेत्रों में 40 फीसदी बढ़ सकती हैं बिजली की दरें, नया कनेक्शन लेना भी होगा तो ......

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- ‘भारत अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों के मामले में भाग्यशाली नहीं रहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- ‘भारत अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों के मामले में भाग्यशाली नहीं रहा

12 months ago
यूपी: शादी के एक साल बाद दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, पहले पत्नी फिर पति ने फांसी लगाकर की दी जान, सामने आई ये वजह

मेरठ: छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से आहत दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

2 years ago
मुजफ्फरनगर में ड्रोन उड़ाने पर प्रशासन सख्त, फोटोग्राफर्स में मचा हड़कंप, आर्थिक नुकसान की शिकायत

मुजफ्फरनगर में ड्रोन उड़ाने पर प्रशासन सख्त, फोटोग्राफर्स में मचा हड़कंप, आर्थिक नुकसान की शिकायत

11 months ago
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान, अमित शाह बोले – आपका वोट बिहार में जंगलराज की वापसी को रोकने…

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान, अमित शाह बोले – आपका वोट बिहार में जंगलराज की वापसी को रोकने…

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In