मेरठ। मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव के रहने वाले 32 साल के अनिल की शादी आठ साल पहले काजल से हुई थी और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, काजल का गाँव के ही युवक आकाश के साथ प्रेम संबंध था। अनिल 26 अक्टूबर 2025 को अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद उसके भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ऐसे रची गई हत्या की साजिश-
जब कई दिनों तक अनिल का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने काजल और उसके प्रेमी आकाश पर हत्या का शक जताया। पुलिस जाँच में पता चला कि काजल ने अपने प्रेमी आकाश से नशे की गोलियाँ लेकर अनिल को खिलाईं, जिससे वह बेहोश हो गया।
बेहोश होने के बाद काजल, उसका प्रेमी आकाश और आकाश के दोस्त बादल ने मिलकर अनिल को बाइक पर बैठाया। वे उसे सिवाल खास गंग नहर पुल के पास ले गए, जहाँ उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने तीनों आरोपितों ‘काजल, आकाश और बादल’ को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा और गोलियों का पैकेट बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस नहर में अनिल के शव की तलाश कर रही है।











Discussion about this post