मुजफ्फरनगर। चरथावल विकासखंड की ग्राम पंचायत मथुरा में आगामी चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची के निरीक्षण और अद्यतन का कार्य शुरू हो गया है। बीएलओ अमरीश कुमार द्वारा घर-घर जाकर मतगणना फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को बीएलओ अमरीश कुमार गांव में उन नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम कर रहे हैं, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और जिनका नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं है।
इसके साथ ही, उन मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए भी फॉर्म भरे जा रहे हैं, जिनका निधन हो चुका है। आगामी चुनावों को देखते हुए ग्राम में मतदाता सूची का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन ने चुनाव कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं।










Discussion about this post