मुज़फ्फरनगर। सुबह 4 बजे शहादत की दुकान में चोरी, छत के रास्ते दाखिल हुए चोर। नगर क्षेत्र के सुजड़ू में कुंगर पट्टी मदीना मस्जिद के समीप शहादत दुकानदार की दुकान के गल्ले में रखे चोरों ने लगभग 1.80 लाख रुपये चोरी कर लिए। जिसका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
उत्तर प्रदेश में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहादत दुकानदार की दुकान से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने सुबह करीब 4:00 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर दुकान की छत के ऊपर से आए और जंगले को तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखे लगभग 1.80 लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थलt का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है। दुकान संचालक शहादत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय गश्त6 बढ़ाए जाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










Discussion about this post