मेरठ। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने लोगों से तंबाकू का सेवन तुरंत बंद करने की अपील की है।
क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि भारत मैं युवा पीढ़ी अधिक मात्रा में तंबाकू का सेवन करती है जिस कारण से उनका मानसिक शारीरिक और बौद्धिक विकास नहीं हो पाता है। इसलिए तंबाकू को त्याग कर सौंफ़, मिश्री, इलायची, तुलसी के पत्ते का सेवन करें तंबाकू खाने से तनाव बढ़ता है और सोचने समझने की शक्ति कम होती है तंबाकू का सेवन से दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है एवं सांस संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है “तंबाकू से नाता तोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो” हमारे देश में प्रतिवर्ष तंबाकू सेवन से होने वाली मृत्यु निरंतर बढ़ती जा रही है। आयुष पीयूष ने कहा कि नशे की लत छोड़ने हेतु युवाओं को अंतर शोधन जरूरी है।
व्यापारियों से भी अपील है वे ना तंबाकू उत्पाद खरीदे ना बेचे स्वस्थ और स्वच्छ देश बनाने में सहयोग करें।











Discussion about this post