बागपत। शेयर बाजार में लगाई रकम डूबने पर हुए विवाद में धमकी मिलने पर हेड कांस्टेबल की पत्नी ने सुसाइड नोट लिखकर घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के मंगोलपुरी के रहने वाले दीपक ने बताया कि उसकी बहन बबली की शादी फरवरी 2024 में बागपत के राजपुर खामपुर गांव के कपिल के साथ हुई थी, जो यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और हाथरस में तैनात है। उसकी बहन शादी से पहले शेयर मार्केट में ऑनलाइन निवेश कराने का काम करती थी।
आरोप लगाया कि उसकी बहन ने एक निवेशक के साढ़े 13 लाख रुपये निवेश कराए, जो डूब गए। इसके बाद निवेशक ने अपने रुपये वापस देने का दबाव बनाया। उसकी बहन ने छह लाख रुपये वापस भी कर दिए, लेकिन निवेशक ने परिवार को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। बुधवार शाम उसकी बहन ने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमे आत्महत्या करने के कारण लिखे हुए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।











Discussion about this post