मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपरों को सम्मानित किया गया। इंटर साइंस स्ट्रीम में साक्षी टॉपर बनीं, जबकि त्रिशा और सोफिया दूसरे स्थान पर रहीं। सुचित्रा तीसरे स्थान पर रहीं।
आर्ट वर्ग में खुशी प्रथम, राधा द्वितीय व निक्की तृतीय स्थान पर रहीं। हाईस्कूल वर्ग में वंशिका प्रथम, वैष्णवी द्वितीय व प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रबन्धक अजय रायल बिट्टू व प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर परीक्षा में सफल बच्चों को केला और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रबन्ध समिति की ओर से केडी वर्मा, रवि प्रधान, संजीव सरपंच, जितेंद्र सिंह, चंद्रवीर स्वामी, सुधीर कुमार ने भी बच्चों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।










Discussion about this post