बागपत। बिजरौल गांव के युवक को घर से बुलाकर शराब मे जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के ही पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर जांच शुरू कर दी।
बिजरौल गांव के रहने वाले जसबीर ने बताया कि शुक्रवार देर रात गांव के ही दो युवक उसके घर आये और अंकित को बुलाकर अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर अंकित को पिलाकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह गांव के पास अंकित का शव पड़ा मिला। उन्होंने दोनों युवकों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।











Discussion about this post