नई दिल्ली : गंभीर और तेज गेंदबाज हर्षित राणा सोमवार की रात दिल्ली पहुंचे थे। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रविवार की रात ही दुबई में होटल से निकल गए थे। मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर 16 मार्च को आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स टीम से जुड़ेंगे।
कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित भारतीय टीम के कुछ सदस्य चैंपियंस ट्रॉफी की खिताबी जीत के बाद स्वदेश लौट आए हैं। लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जीतने के बाद रोहित सोमवार की रात मुंबई उतरे। टीम के अन्य सदस्य भी देश के अलग-अलग शहरों में उतरे जिससे प्रशंसकों के बीच यह चर्चा होने लगी कि टी20 विश्व कप की तरह इस बार सम्मान समारोह आयोजित क्यों नहीं किया गया?
भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक सप्ताह के विश्राम का मौका मिलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘अधिकतर खिलाड़ी और उनके परिवार सोमवार को दुबई से रवाना हो गए थे। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो कुछ दिनों के लिए वहां रुक गए हैं।’











Discussion about this post