मेरठ। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भारतीय वैश्य संगम द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरठ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. मुकेश मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी. विपुल सिंघल, राष्ट्रीय सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, वरिष्ठ सदस्य अशोक अग्रवाल, राघव गर्ग, नवीन अग्रवाल, डॉ. प्रदीप बंसल, आशीष माहेश्वरी, मुकुल मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. मुकेश मित्तल ने सभी को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाने वाला संकल्प है।











Discussion about this post