मोरना। घरेलू विवाद में पिता द्वारा बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से फायर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महमूदपुर माजरा गांव निवासी पीयूष कुमार ने बताया कि बुधवार रात को उसके पिता उत्तम सिंह उसकी बुआ को पीट रहे थे। शोर सुनकर जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके पिता ने उसके साथ गाली-गलौज की और कमरे से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर दो फायर कर दिए। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया।
पीड़िता ने आरोपी पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।










Discussion about this post