मोरना। भोपा क्षेत्र में चोरों ने सोलर ट्यूबवेल से कीमती उपकरण चोरी कर दहशत फैला दी है। चोर सोलर पैनल का पूरा सिस्टम ही उखाड़ ले गए। पीड़ित किसान ने एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है।
गांव सिकंदरपुर निवासी किसान कँवरपाल ने बताया कि ग्राम सीकरी के जंगल में स्थित उसकी कृषि भूमि पर सोलर पैनल से चलने वाली ट्यूबवेल लगी थी। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने वहां धावा बोलकर 25 मीटर केबल, स्टार्टर, कनेक्टर, पैनल वायर और इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स आदि चोरी कर लिया।
गुरुवार सुबह खेत पर पहुंचने पर उसे घटना का पता चला। पीड़ित ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।










Discussion about this post