मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर कार सवार दबंगों द्वारा भीम आर्मी पदाधिकारी और उसके साथी की सरेआम पिटाई किए जाने का मामला गरमा गया है। तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होने से गुरुवार को भीम आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ता भोपा थाने पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
गांव योगेंद्र नगर निवासी व भीम आर्मी पाठशाला के जिला प्रभारी मनीष सम्राट ने तहरीर दी कि खैर नगर निवासी एक व्यक्ति ने उससे उधार लिए पैसों के बदले चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। मंगलवार को जब वह लकसर मार्ग से गुजर रहा था, तभी रास्ते में आरोपी कार से मिलता हुआ मिला। मनीष ने रकम लौटाने की बात कही तो आरोपी ने अपने दो साथियों संग मिलकर गाली-गलौज, जातिगत टिप्पणी करते हुए उसके और साथी आशुतोष के साथ मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर भीम आर्मी कार्यकर्ता संजय रवि, जहीर अहमद, आदेश कुमार, मोहित, मनोज, सन्नी, अंकुर गंगवालिया, अविनाश कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर धरना दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post