मेरठ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के मामले को सफलतापूर्वक सुलझाते हुए चोरी के माल सहित दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक 6 जुलाई की है, जब थाना सिविल लाइन क्षेत्र के वादी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने चिकारा कम्प्लेक्स, मोहनपुरी के पास स्थित उसके खोखे से बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा और नगदी चोरी कर ली।
शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर सूरजकुंड पार्क के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम उस्मान पुत्र सगीर अहमद निवासी पूर्वा अहिरान, सागड़ा मोहल्ला, अपार चैंबर के पीछे, थाना कोतवाली, मेरठ, उम्र लगभग 23 वर्ष और विकास पुत्र गुड्डू निवासी द्वारिकापुरी, नाले के पास, थाना कंकरखेडा, मेरठ, उम्र लगभग 24 वर्ष हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू के साथ 1289 रुपये नकद बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।











Discussion about this post