मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के खिर्वा फ्लाईओवर पर कॉफी कैफे चलाने वाले विनोद के बेटे प्रिंस पर मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रिंस के दोस्त लक्ष्य और अर्श चौधरी के बीच फोन पर कहासुनी हो गई थी, जिसकी जानकारी लक्ष्य ने प्रिंस को दी थी।
शुक्रवार शाम को खिर्वा फ्लाईओवर पर दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। इसके बाद प्रिंस और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, साथ ही किसी ने फायरिंग भी की। प्रिंस ने जान बचाने के लिए फ्लाईओवर से कूदकर खुद को बचाया और वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस को मामले की सूचना दी।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अर्श, रौनकपाल, कार्तिक, सूर्य और लविश के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











Discussion about this post