मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शातिर बदमाश विवेक उर्फ गोलू यादव अपनी पत्नी पायल के साथ पंजाब में हिरासत में लिए गए एक बड़े बदमाश को छुड़ाने जा रहा था।
थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने संधावली अंडरपास के पास चेकिंग शुरू की। बाइक पर सवार विवेक ने पुलिस को देखकर कच्चे रास्ते की तरफ मुड़ गया। कुछ दूर जाकर बाइक फिसल गई।
पत्नी पायल के कहने पर विवेक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विवेक घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। बदमाश के पास से 32 बोर की पिस्टल, कारतूस, मिर्ची पाउडर और मोटरसाइकिल बरामद हुई।
सीओ सिटी राजू साव के अनुसार, पुलिस सुबह से गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर संधावली अंडरपास पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो अपराधी कच्चे रास्ते की तरफ भागा। मोटरसाइकिल फिसलने के बाद हुई मुठभेड़ में विवेक घायल हुआ और पायल को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ सिटी ने बताया कि उक्त अपराधी किसी बड़े अपराधी को छुड़ाने की नीयत से तैयार होकर जा रहे थे पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल कारतूस व मोटरसाइकिल के साथ-साथ मिर्ची पाउडर भी बरामद किया है। जो किसी बड़े अपराधी को छुड़ाने के लिए इस्तेमाल करना था। घायल अपराधी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।










Discussion about this post