मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर ज़िले के बुढ़ाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और एक लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शनिवार दोपहर बुढ़ाना के लकड़ी व्यापारी ममलेश जैन के घर लूटपाट का प्रयास किया था। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
रविवार को बुढाना कोतवाली क्षेत्र के कांधला-विज्ञाना मार्ग पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए कांबिंग शुरू की। इसी दौरान मुठभेड़ में लूट का आरोपी असलम पुलिस की गोली से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हथौड़ा, एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल व्यापारी ममलेश जैन को गंभीर हालत में मेरठ के हायर सेंटर में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी असलम पूर्व में उसी व्यापारी के यहां कर्मचारी रह चुका है और उसने अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post