मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मेहताब घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि महताब और राजीव उर्फ राजू का लंबा आपराधिक इतिहास है। दोनों पर चोरी, लूट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में की गई। पुलिस अब इनसे जुड़े पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।










Discussion about this post