शामली। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद में ई-रिक्शा के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एआरटीओ और यातायात प्रभारी ने 42 ई-रिक्शाओं के चालान किए और 8 रिक्शाओं पर सीज की कार्रवाई की।
23 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद परिवहन आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जनपद में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते बुधवार को भी जनपद में एआरटीओ रोहित राजपूत ने चेकिंग अभियान चलाया, उन्होंने 20 ई-रिक्शाओं के चालान किए और आठ ई-रिक्शा सीज की। वहीं यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने भी गुरुद्वारा तिराहे, धीमानपुरा रेलवे फाटक, विजय चौक आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
यातायात टीम द्वारा 22 ई-रिक्शाओं के चालान किए। अधिकारियों ने बताया कि चालान होने वाले वाहनों में बिना ड्राईविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस वाले वाहन रहे और सीज होने वाले वाहनों में अपंजीकृत रिक्शा रही। अभियान लगातार जारी रहेगा।











Discussion about this post