बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।
ओढ़ापुर गांव की रहने वाली महकारा की शादी बसोद गांव निवासी मुकम्मिल के साथ 4 साल पहले हुई थी। शादी में पर्याप्त दहेज दिया गया था। लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वे शादी के बाद से ही महकारा का उत्पीड़न करते आ रहे थे।
अब ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 3 लाख रुपए नगद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। जब महकारा ने असमर्थता जताई, तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता ने सास, ससुर, पति और देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।










Discussion about this post