यूपी में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। आईपीएस नीरा रावत को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू के साथ-साथ यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक वह नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के पद पर तैनात थीं।
इसी तरह आईपीएस पीसी मीणा को पुलिस महानिदेशक सीएमडी के वर्तमान पद के साथ ही महानिदेशक कारागार प्रशासन और सुधार सेवाओं का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आईपीएस आशुतोष पांडेय को पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अभी तक नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के पद पर कार्यरत थे।











Discussion about this post