मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग की टीम ने मुजफ्फरनगर के खतौली थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भाजपा नेता से जुड़ी एक डेयरी पर छापा मारकर टीम ने रिफाइंड तेल और सोयाबीन मिलाकर बनाया जा रहा नकली पनीर बरामद किया है।
छापेमारी और बरामदगी-
सहायक आयुक्त खाद्य मनोज कुमार के नेतृत्व में, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवीन कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार प्रजापति, खाद्य विश्लेषक पवन मनमोहन और तहसीलदार अमित रस्तौगी की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर डेयरी पर छापा मारा।
टीम ने मौके पर पाया कि पनीर में रिफाइंड तेल और सोयाबीन मिलाकर बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा था।
नकली पनीर बनाने में इस्तेमाल हो रहे रिफाइंड तेल, सोयाबीन और भारी मात्रा में अन्य रसायन सामग्री बरामद की गई।
नकली पनीर और अपमिश्रित दूध की सैंपलिंग के बाद, विभाग की टीम ने मिलावटी पनीर बनाने में प्रयोग हो रही सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
कार्रवाई और मुकदमा-
सहायक आयुक्त खाद्य मनोज कुमार ने पुष्टि की कि नकली पनीर बनाने में रिफाइंड तेल और सोयाबीन का उपयोग हो रहा था।
पनीर और अपमिश्रित दूध के कई नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
फैक्ट्री संचालक रजत जैन के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद सभी सामग्री को जब्त करने के बाद, पूरे डेयरी परिसर को सील कर दिया है।










Discussion about this post