Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

Bihar Election: महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता, तेजस्वी यादव और अशोक गहलोत ने बंद कमरे में की बातचीत

इसमें केवल नेता प्रतिपक्ष की ही तस्वीर है। इस पोस्टर के बाद सियासत गरमा गई। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के स्थल पर लगे पोस्टरों से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीर गायब होने की बात कही।

admin by admin
October 23, 2025
in देश
Bihar Election: महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता, तेजस्वी यादव और अशोक गहलोत ने बंद कमरे में की बातचीत
0
SHARES
62
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। महागठबंधन में सबकुछ करने की कोशिश में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के नेता जुट गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत महागठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता होटल में हैं। तेजस्वी यादव सबसे पहले अशोक गहलोत के कमरे में गए। बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद दोनों नेता महागठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं के साथ प्रेस वार्ता में पहुंचे।

इधर, महागठबंधन की प्रेस कॉफ्रेस शुरू होने से पहले एक तस्वीर को लेकर विवाद हो गया। इसमें केवल नेता प्रतिपक्ष की ही तस्वीर है। इस पोस्टर के बाद सियासत गरमा गई। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के स्थल पर लगे पोस्टरों से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीर गायब होने की बात कही। इसके बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने पलटवार कर कहा कि राहुल गांधी ही राजद और अन्य दलों के लिए बिहार में चुनाव प्रचार की मुख्य ज़िम्मेदारी संभालने वाले हैं। हमें इन पोस्टरों के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। प्रदीप भंडारी को सही समय आने पर इसका जवाब मिल जाएगा। वहीं इस मामले पर अमर उजाला ने भाकपा माले के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो एक ही होता है।

गहलोत बोले- हम मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे-
वहीं बुधवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने राजद प्रमुख लालू और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। बैठक के दौरान सीटों का विवाद, चुनाव प्रचार समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। राबड़ी आवास से निकलने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के साथ अच्छी बातचीत हुई। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है, जिसमें सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। बिहार में कुल 243 सीटें हैं, और 5-10 सीटों पर आपसी सहमति से ‘फ्रेंडली फाइट’ हो सकती है। हम मिलकर प्रचार करेंगे और चुनाव जीतेंगे।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

अल्लावरू ने कहा- आज सारी जानकारी दी जाएगी-
वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद, बिहार के लिए एआईसीसी प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने कहा कि बिहार चुनाव पर हमारी आगे की रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई, और इस पर बात हुई कि सरकार बनने के बाद हम राज्य की जनता के लिए कैसे काम कर सकते हैं। वहीं कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट के सवाल पर उन्होंने कहा कि कल यानी 23 अक्तूबर को हर तरह की जानकारी दी जाएगी। एनडीए को यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में क्या किया है? चुनाव में मुद्दा यही है कि आपने क्या किया है? हम बताएंगे कि हम आने वाले पांच साल में क्या करेंगे।

243 सीट पर महागठबंधन ने 254 उम्मीदवार उतारे-
राजद ने 143, कांग्रेस ने 60, भाकपा माले ने 20, वीआईपी ने 15, सीपीआई ने नौ, सीपीएम ने चार और आईआईपी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यानी कुल मिलाकर 254 सीट। 12 सीटें ऐसी हैं जहां फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन गई है। हालांकि, कुछ सीटों से नामांकन वापस भी लिए गए। जैसे, लालगंज में राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला के खिलाफ मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य राजा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह गौड़ाबौराम में वीआईपी उम्मीदवार के नामांकन के बाद राजद ने अपने उम्मीदवार बैठा दिया। वहीं दो सीट सुगौली और मोहनिया में महागठबंधन के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया।

10 सीटों पर कांग्रेस के सामने महागठबंधन के अन्य दल-
60 में से 10 सीट (वारसिलीगंज, नरकटियागंज, कहलगांव, सुल्तानगंज, वैशाली, सिकंदरा, बछवाड़ा, बिहारशरीफ, करगहर और राजापाकड़ सीट) पर कांग्रेस के सामने राजद, सीपीआई और वीआईपी है। छह सीट वारसिलीगंज, नरकटियागंज, कहलगांव, सुल्तानगंज, वैशाली और सिकंदरा सीट पर राजद के उम्मीदवार कांग्रेस को चुनौती दे रहे हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर में शोएब हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, गोल्ड स्मगलिंग से जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – संत का स्वभाव शांत होता है, वह तो दिनभर लोगों को उल्टा सीधा कहते हैं

Next Post
शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – संत का स्वभाव शांत होता है, वह तो दिनभर लोगों को उल्टा सीधा कहते हैं

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा - संत का स्वभाव शांत होता है, वह तो दिनभर लोगों को उल्टा सीधा कहते हैं

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को सजा, पीड़िता को सात साल बाद मिला न्याय

मुजफ्फरनगर : कविता अग्रवाल हत्याकांड में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, लूट के बाद की गई थी नृशंस हत्या

9 months ago
पुतिन के दौरे से पहले राहुल गांधी का आरोप: ‘विदेशी गणमान्यों को विपक्षी नेताओं से न मिलने को कहती है सरकार’

पुतिन के दौरे से पहले राहुल गांधी का आरोप: ‘विदेशी गणमान्यों को विपक्षी नेताओं से न मिलने को कहती है सरकार’

4 months ago
नेहरू की 125वीं जयंती: पीएम मोदी ने किया नमन, खरगे ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

नेहरू की 125वीं जयंती: पीएम मोदी ने किया नमन, खरगे ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

5 months ago
साइबर ठगों का आतंक, SBI YONO ऐप के नाम पर 5,72,500 की ठगी, सावधान, कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो जाए!

साइबर ठगों का आतंक, SBI YONO ऐप के नाम पर 5,72,500 की ठगी, सावधान, कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो जाए!

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In